इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान को दो सप्ताह के लिए जमानत

Imran Khan Arrest Live Updates: इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान को दो सप्ताह के लिए जमानत दी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस उमर अता बांदियाला ने गुरुवार शाम पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया। वहीं, एक घंटे की सुनवाई के बाद तुरंत रिहाई के आदेश दिए। इमरान खान के मुद्दे पर पाकिस्तान सेना में फूट पड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जब बवाल मचा तो सेना ने मोर्चा संभाला। तब सेना की ओर से प्रदर्शनकारियों पर देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए थे, लेकिन पाकिस्तान के 3 कोर कमांडर ने इस आदेश का पालन नहीं किया। इनमे कराची और खैबर पख्तूनवा के कमांडर शामिल हैं। खबर है कि अब सेना ने कार्रवाई करते हुए इमरान समर्थक अपने 100 अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
read also- मुआंर में अवैध शराब की बिक्री पर महिलाओं ने किया जमकर प्रदर्शन
गिरफ्तारी के 48 घंटे के अंदर ही इमरान को रिहा करते हुए चीफ जस्टिस बांदियाल ने कहा, हाईकोर्ट परिसर से की गई गिरफ्तारी न्यायपालिका के इतिहास का सबसे अपमानजनक वाकया है। पूर्व पीएम की गैरकानूनी गिरफ्तारी के बाद जिस प्रकार से उपद्रव हुआ वो सही नहीं है। आज भी पाकिस्तान में सियासी हलचल रहने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इमरान को मंगलवार को नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने ट्रस्ट से जुड़े एक घोटाले में गिरफ्तार किया था। इमरान खान आठ दिन की एनएबी ही हिरासत में थे। चीफ जस्टिस बांदियाल ने इमरान खान से कहा कि आपके समर्थकों द्वारा हिंसा करना गलत था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को नसीहत दी कि वह अपने विरोधियों से बातचीत कर सुलह करें।




