#Social

दिल्ली एयरपोर्ट पर शूटर मनु भाकर का जोरदार स्वागत, सैकड़ों लोग पहुंचे



नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते हैं।
मनु के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर आए दिल्ली के केदार ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारे देश की बेटी एक साथ दो-दो मेडल ला रही है। इसके साथ ही एक और व्यक्ति भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कहता है कि हमारे देश की महिला ने अवार्ड जीता यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। इन सारे मेडल्स में सबसे ऊपर मनु का नाम है। अभी एक और खुशखबरी है कि मंगलवार रात को रेसलिंग के फाइनल में प्रवेश करने वाली विनेश फोगाट भी महिला हैं। उनका भी पदक अब पक्का हो गया है।
बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक निशानेबाजी में भारत के नाम दो मेडल जीते हैं। वह अब पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की नुमाइंदगी करेंगी। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दो कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम वैश्विक मंच पर बढ़ाया है। इसी तरह से वे दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनी हैं। इसके बाद मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल में एक कांस्य पदक भी जीता।
भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि आईओए अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा और मुख्य दल प्रतिनिधि गगन नारंग ने घोषणा की है कि निशानेबाज मनु भाकर समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। पुरुष ध्वजवाहक का चयन बाद में किया जाएगा। इससे पहले, स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को उद्घाटन समारोह में राष्ट्रों की परेड में ध्वजवाहक बनाया गया था।





Source link

Related Articles

Back to top button