#Social

HP News: वायु की गुणवत्ता सुधारने के लिए पेड़ जरूरी



Solan. सोलन। सोशल वेलफेयर सोसायटी सारथी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप-पुलिस अधीक्षक सोलन अनिल धोलटा ने की। उन्होंने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। अनिल धोल्टा ने कहा कि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वायु की गुणवत्ता में सुधार लाते हैं। जो की मनुष्यों और अन्य जीवित प्राणियों के लिए आवश्यक हैं। पौधारोपण से प्रदूषण के स्तर में भी कमी आती है, जिससे आने वाली पीढिय़ों का

जीवन अधिक सुरक्षित होता सकता है।

पौधे कई तरह से पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने इस अवसर पर देवदार के पौधे का पौधरोपण किया। सारथी संस्था के अध्यक्ष सुभाष सकलानी ने इस अवसर पर मुख्यातिथि को एक पौधा भी भेंट किया। भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत्त डॉक्टर जीआर. साहिबी ने संस्था द्वारा सामाजिक क्षेत्र व पर्यावरण के विषय पर संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों से अवगत करवाया। पौधारोपण अभियान में आंवला, जामुन, देवदार, रीठा, बेहड़ा, टिकोमा, शीशम, केमेलिया, बांस इत्यादि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनयाल, संस्था के सचिव अनिल भनोट, महाविद्यालय और विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।



Source link

Related Articles

Back to top button