
राजधानी: छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है. अलग अलग जिलों मिल रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है. इसी बीच शनिवार को प्रदेश में 359 नए मरीजों की पहचान की गई है. दूसरी ओर 03 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 487 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे है।
आपको बता दें की आज 359 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 97 हजार 775 हो गई है. अब तक 9 लाख 79 हजार 448 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 475 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4 हजार 862 हो गई है ।
जिलेवार मरीजों की संख्या
आज मिले मरीजों में दुर्ग से 12, राजनांदगांव से 01, बालोद से 07, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 07, रायपुर से 44, धमतरी से 08, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 09, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 29, मुंगेली से 08, जीपीएम से 04, सरगुजा से 10, कोरिया से 05, सूरजपुर से 10, बलरामपुर से 08, जशपुर से 27, बस्तर से 24, कोंडागांव से 06, दंतेवाड़ा से 13, सुकमा से 29, कांकेर से 07, नारायणपुर से 05, बीजापुर से 41, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।




