inh24खेल जगत
Trending

KXIPVMI – किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियन्स को सुपर ओवर में हराया, रोमांचक रहा मुकाबला, जानें स्कोर कार्ड

KXIPVMI – मयंक अग्रवाल की जबरदस्त फील्डिंग के बाद लगातार दो चौके के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल में मैच में मुंबई इंडियन्स को हराकर दो अंक हासिल किए। अब पंजाब की टीम नौ मैचों में छह अंक के साथ छटवें स्थान पर पहुंच गई। मुंबई अभी 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। बता दें कि यह मैच 20-20 ओवर के खेल के बाद भी टाई रहा जिसके बाद सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने एक जैसे ही 5-5 रन बनाये।

दूसरे सुपर ओवर में मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए, जबकि पंजाब के लिए क्रिस जोर्डन ने गेंदबाजी की। मुंबई ने इस ओवर में पंड्या का विकेट गंवाकर 11 रन बनाए। इस दौरान पोलार्ड आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट तो खेले पर बाउंड्री पर मयंक अग्रवाल ने जबरदस्त फील्डिंग से छह रन को दो रन में बदल दिया।

पंजाब को जीतने के लिए 12 रन का लक्ष्य मिला था जिसके लिए मयंक अग्रवाल और क्रिस गेल बल्लेबाजी के लिए आए, जबकि मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ड गेंदबाजी करने आए। गेल ने पहली गेंद पर ही छक्का लगाकर मुंबई पर दबाव बना दिया। गेल ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया, लेकिन मयंक ने तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और पंजाब के लिए मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की। दोनों ने इस सुपर ओपर में सिर्फ पांच-पांच रन दिए। बुमराह ने इससे पहले मैच में भी चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लेकर मैच का रुख पलटा था। उन्होंने मयंक अग्रवाल, और निकोलस पूरन के बाद शानदर लय में चल रहे लोकेश राहुल का भी विकेट लिया। दिलचस्प बात यह रही कि रविवार को हुए दोनों मुकाबलों का नतीजा सुपर ओवर से निकला। दिन वाले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।

गौरतलब है कि मुंबई (KXIPVMI) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकट पर 176 रन बनाए। टीम के लिए क्विंटन डिकॉक (53) की अर्धशतकीय पारी के बाद आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड (12 गेंद में नाबाद 34) और नाथन कुल्टर-नील (12 गेंद में नाबाद 24) की आतिशी बल्लेबाजी से मुंबई चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पोलार्ड और कुल्टर-नील ने आखिरी 21 गेंद में 57 रन की नाबाद साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल की 51 गेंद में 77 रन की पारी के बाद भी पंजाब की टीम 20 ओवर में 176 रन ही बना सकी। राहुल की यह लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी रही।

मुंबई इंडियन्स पारी:
रोहित शर्मा बो अर्शदीप सिंह 06
क्विंटन डीकॉक का मयंक बो जोर्डन 53
सूर्यकुमार यादव का एम.अश्विन बो शमी 00
ईशान किशन का एम. अश्विन बो अर्शदीप 07
कृणाल पंड्या का हुड्डा बो बिश्नोई 34
हार्दिक पंड्या का हुड्डा बो शमी 08
कीरोन पोलार्ड नाबाद 34
नाथन कुल्टर-नील नाबाद 24

अतिरिक्त: सात
कुल योग: 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन
विकेट पतन: 1-23, 2-24, 3-38, 4-96, 5-116, 6-119

पंजाब गेंदबाजी:
मैक्सवेल 4-0-24-0
शमी 4-0-30-2
अर्शदीप 3-0-35-2
जोर्डन 3-0-32-1
एम. अश्विन 3-0-28-0
हुड्डा 1-0-9-0
बिश्नोई 2-0-12-1

किंग्स इलेवन पंजाब पारी:
लोकेश राहुल बो बुमराह 77
मयंक अग्रवाल बो बुमराह 11
क्रिस गेल का बोल्ट बो चाहर 24
निकोल्स पूरन का कुल्टर-नील बो बुमराह 24
ग्लेन मैक्सवेल का रोहित बो चाहर 00
दीपक हुड्डा नाबाद 23
क्रिस जोर्डन रन आउट 13

अतिरिक्त: 04
कुल योग: 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन
विकेट पतन: 1-33, 2-75, 3-108, 4-115, 5-153, 6-176

मुंबई गेंदबाजी:
ट्रेंट बोल्ट 3-0-48-0
कृणाल 2-0-12-0
बुमराह 4-0-2403-
कुल्टर-नील 4-0-33-0
पोलार्ड 2-0-26-0
राहुल चाहर 4-0-33-2

ट्विटर पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक कर हमें फॉलो करें।

फेसबुक पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके हमसें जुड़े हैं।

डेली हंट पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button