Breaking News

शिवसेना के 7 और बागी विधायक पहुंचे गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल, शिंदे बोले यह


असम: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार में राजनीतिक अस्थिरता के बीच शिवसेना के तीन और बागी विधायक पहुंचे हैं। इससे पहले उद्धव ठाकरे की अपील के बाद भी पार्टी के 4 और विधायक बागी हो गए हैं और गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे के पास पहुंच गए हैं.

वहीं इन सात बागियों के साथ 2 निर्दलीय एमएलए के भी गुवाहाटी पहुंचने की खबर है. इस बीच उद्धव ठाकरे ने आज सुबह 11ः30 बजे शिवसेना विधायकों की बैठक बुलाई है.

शिवसेना के 7 और विधायक गुवाहाटी में रेडिसन ब्लू होटल में जाकर शिंदे गुट से जा मिले हैं. वहीं, चर्चा है कि दो निर्दलीय विधायक भी उनके साथ गुवाहाटी पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि ये सातों विधायक महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील के साथ सूरत से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए थे. गुवाहाटी पहुंचे शिवसेना के विधायकों में गुलाबराव पाटील और योगेश कदम जैसे नाम शामिल हैं.

बता दें कि कल शिंदे गुट ने 34 विधायकों के साइन के साथ एक लेटर महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को भेजा था. इसमें लिखा गया था कि एकनाथ शिंदे ही शिवसेना विधायक दल के नेता हैं.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button