#Social

Federation ने ऊना के विधायक की टिप्पणी का किया विरोध



Market. मंडी। अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ ने कहा है कि ऊना के विधायक सतपाल सत्ती द्वारा वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। महासंघ ने वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी ने विरोध जताया है। अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि उनकी टिप्पणी से वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों का मनोबल टूटा है, क्योंकि वह एक चुने हुए प्रतिनिधि है और चुने हुए प्रतिनिधि द्वारा विधानसभा में खड़े होकर इस तरह की निम्न स्तरीय टिप्पणी से वन विभाग के कर्मचारी आहत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने इसका संज्ञान लेते हुए विरोध दर्ज करवाया है और ऊना के विधायक सतपाल सत्ती से वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों से माफी मांगने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यदि वह ऐसा नहीं करते, तो भविष्य में उनका घेराव भी

किया जा सकता है।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से भी अपील की है कि वह इस विषय के ऊपर हस्तक्षेप करते हुए सतपाल सत्ती को वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाएं, अन्यथा यह माना जाएगा कि यह टिप्पणी एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों ने वनों की रक्षा के लिए अपनी जान गवाई है। इसके कई उदाहरण देखने को मिले हैं। वनों की रक्षा करते हुए अभी तक सैकड़ों कर्मचारियों की जान जा चुकी है। जंगल की सुरक्षा के साथ-साथ, आग बुझाते हुए कई वंरक्षकों व अन्य अधिकारियों की जान गई है तथा कई बार जंगली जानवरों के हमले से भी जान गई है। एक वनरक्षक व वन विभाग के अधिकारी अपना घर बार छोडक़र जंगलों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं और उनके कार्य के घंटे भी निश्चित नहीं है।



Source link

Related Articles

Back to top button