#Social

ई-रिक्शा चालक की कर दी बेरहमी से हत्या, फैली सनसनी



Bihar: बिहार। समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. घटना शुक्रवार की दोपहर बाद की बताई जा रही है. मृतक के शव को देर शाम नदी के किनारे लावारिश हालत में पाया गया. मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी स्वर्गीय रामविलास चौधरी के 33 वर्षीय पुत्र कुंदन चौधरी उर्फ छोटे के रूप में की गई है. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस नदी किनारे पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई. वहीं, पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार चौधरी उर्फ छोटे ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. शुक्रवार की सुबह घर पर दूध देने के बाद वह ई-रिक्शा लेकर सवारी के लिए निकल गया. दो बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया, लेकिन मोबाइल फोन पर कोई जवाब नहीं आया. साथ ही शाम में मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताया जाने लगा. इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तो रोसड़ा थाना क्षेत्र के बागोपुर दुर्गा मंदिर से पश्चिम नदी किनारे मृत अवस्था में उसका शव पाया गया. परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा है कि नशा कराने के बाद पीट-पीटकर हत्या की गई है. मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की. हालांकि अभी तक घटना का कारण और आरोपियों की पहचान नहीं हुई है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।



Source link

Related Articles

Back to top button