क्या आप भी पाना चाहते हैं बुढ़ापे में हर महीने घर बैठें 5000 रुपये महिना तो बस आपको ये करना होगा

दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना है अटल पेंशन योजना। इस योजना के तहत सरकार 60 साल के बाद 1000 से 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है।इस स्कीम में 40 साल तक की उम्र का व्यक्ति आवेदन कर सकता है। आप इस योजना में निवेश करके रिटायरमेंट के बाद एक फिक्सड इनकम हर महीने पा सकते है। इस योजना में हर 6 महीने में सिर्फ 1239 रुपये निवेश करने होंगे।
आवेदनकर्ता को सरकार की तरफ से 60 साल की उम्र के बाद आजीवन 5000 रुपये महीना यानी 60,000 रुपये सालाना पेंशन की मिलेगी। 5000 रुपये मंथली पेंशन के लिए 18 साल की उम्र के व्यक्ति को हर महीने 210 रुपये देने होंगे।आप 35 की उम्र में योजना से जुड़ते हैं तो 25 साल तक हर 6 महीने में 5,323 रुपये जमा करना होगा। आप 2.66 लाख रुपये का निवेश करके 5 हजार रुपये मंथली पेंशन पा सकते है। और 18 की उम्र में सिर्फ 1.04 लाख रुपये निवेश करने होगें.
• 18 से 40 साल की उम्र का कोई भी व्येक्ति APY का लाभ ले सकता है।
• इनकम टैक्स में छूट का फायदा मिलता है।
• आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं।
• मोदी सरकार ने 2015 में APY की शुरुआत की थी।
• 18 की उम्र में जुड़ने पर मिलेगा ज्यादा फायदा।




