#Social

BBN में आफत की बारिश इलाके में बाढ़ जैसे हालात



BBN. बीबीएन। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में मंगलवार को हुई भारी बारिश आफत बन कर आई। भारी बारिश के कारण जहां क्षेत्र की प्रमुख नदियां उफान पर रही। वहीं, बददी-नालागढ़ एनएच पर बागबानियां में नदी का पानी पुल के उपर से गुजर गया, जिस कारण पुल के ढहने के अंदेश के बीच वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस कारण करीब दो घंटे तक नालागढ़ का बद्दी से संपर्क कटा रहा। भारी बारिश के कारण मचा कोहरा यही नहीं रुका बाल्द नदी पर बना अस्थायी पुल भी इसकी भेंट चढ़ गया। बरोटीवाला में भी एक पुलिया को नदी की तेज धारा बहा ले गई। वहीं, रामशहर में एक रिहायशी मकान बारिश के बीच जमींदोज हो गया।



Source link

Related Articles

Back to top button