एक बच्चे की मां ने गैर युवक से शादी रचाने को लेकर किया ताबड़तोड़ ड्रामा फिर…..

नालंदा – गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे की मां ने एक युवक से शादी रचाने को लेकर खूब ड्रामा किया। विवाहिता के मायके से आए युवक के साथ सात फेरे लेने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद फिर क्या था मामले के समाधान के लिए पंचायत भी बैठी। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
बताया जा रहा है कि नालंदा जिले की एक लड़की की शादी मानपुर एक मोहल्ले में तीन साल पूर्व हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। विवाह के बाद ससुराल आई विवाहिता खुश नहीं थी। मानपुर में लगी पंचायत के दरम्यान विवाहिता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मायके के एक युवक से काफी दिन से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। दोनों शादी करने को तैयार थे लेकिन परिजनों के मनाही की वजह से शादी नहीं हो सकी। महिला ने कहा कि इसी बीच हमारी शादी मानपुर में हो गई।
उसने बताया कि मायके जाने के बाद भी उसकी प्रेमी से फोन पर बातें होती रहती थीं। प्रेमी शनिवार को मानपुर आया और प्रेमिका से बातें करने लगा। इस दौरान उसे ससुराल के लोगों ने देख लिया। इसकी सूचना कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई।
महिला ने भी अपना रिश्ता होने की बात कुबूल ली। यह सुनते ही मामला बदल गया। महिला जिद पर अड़ गई कि वह अपने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी करेगी। यह सुनते ही परिवार के सदस्य भी चौंक गए। पंचायत बैठाई गई। हालांकि इसका कोई भी समाधान नहीं निकला।





