बलौदाबाजार जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, यह पूरा मामला राजदेवरी इलाके का है. मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार महिला रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए राजदेवरी अपने भाई के घर आई थी तभी रास्ते में दो युवकों ने रोका और चाकू दिखाकर सुनसान इलाके में ले गए।
जहां दोनों ने बारी बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिला के आरोपों के बाद आरोपियों की तलाश की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।




