inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – शराब दुकान में लूट की कोशिश, लूट में असफल होने पर कर्मचारी के साथ की मारपीट

जशपुर जिले के कोतबा से खबर आ रही है ,की  शराब दुकान में लूट पाट की कोशीश हुई है। जानकारी के मूताबिक आरोपी लूट पाट की घटना को अंजाम दे पाते इससे पहले शराब दुकान में तैनात कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आरोपी भाग खड़े हुए।जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके के कोतबा शराब दुकान में कट्टे और बंदूक से लैस 7 लुटेरों धावा बोल दिया. चोरों का मकसद पैसा लूटना था, लेकिन शराब बिक्री की राशि पहले से उचित स्थान पर पहुंचा दी गई थी. जिससे लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके. लूट में असफल होने पर बदमाशों ने शराब दुकान के कर्मचारी से मारपीट कर उसके पास मौजूद 2 हजार रुपए छीन कर ले गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात करीब पौने 10 बजे की है. जिस वक्त लूटेरे शराब दुकान लूटने पहुंचे थे, दुकान बंद हो चुका था. लूटेरों ने शराब दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और घटना स्थल से फरार हो गए. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस चारों ओर से घेराबंदी कर सर्चिंग तेज कर दी है.

जशपुर पुलिस कप्तान भी रात्रि में ही घटना स्थल पहुंचे, जहां एसडीओपी की पुलिस टीम के साथ रात भर आसपास के जंगलों में सर्चिंग की. इस दरमियान पुलिस को टाकमुंडा के जंगल में तीन बाइक बरामद हुई. आगे बढ़ने पर एक बंदूक और एक देशी कट्टा भी मिला. जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचे में मदद मिलेगी. जशपुर जिले में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई है. पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ लेने का दावा कर रही है

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – होटल में जुआ खेलते 1 लाख नगदी के साथ 8 जुआरी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button