देश विदेश

सेक्स रैकेट चलाने वाली कुख्यात सोनू पंजाबन ने की आत्महत्या की कोशिश, नाम चलता है सोनू पंजाबन का

राजधानी दिल्ली में सेक्स रैकेट चलाने वाली कुख्यात सोनू पंजाबन ने तिहाड़ जेल में जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि दवाई खाने के बाद उसकी हालत खराब हो गई थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तुरंत उसे दीन दयाल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

बता दें कि सोनू पंजाबन तिहाड़ की जेल नंबर 6 में बंद है। 17 जुलाई को दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने एक मामले में सोनू पंजाबन को दोषी ठहराया था। सोनू पंजाबन पर कई केस दर्ज हैं, लेकिन पहली बार उसे किसी मामले में दोषी ठहराया गया। 12 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और उसे जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में उतारने के मामले में सोनू और उसके सहयोगी को कोर्ट ने दोषी माना था। पूरा मामला साल 2009 का है। दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक बारह साल की बच्ची का अपहरण हुआ और बाद में वह किसी तरह नजफगढ़ थाने पहुंची थी।

गौरतलब है कि सोनू पंजाबन पर दिल्ली के कई थानों के अलावा देश के कई राज्यों में बड़ा ऑर्गनाइज्ड सेक्स रैकेट चलाने के मामले दर्ज हैं. सोनू पर मकोका के तहत भी केस दर्ज किया गया था। सेक्स वर्करों की दुनिया में सोनू पंजाबन इतना बड़ा नाम हो गई थी कि उसके किरदार पर बॉलीवुड में फिल्में भी बनने लगी थीं। फुकरे फिल्म में भोली पंजाबन का किरदार सोनू पंजाबन का ही असल किरदार कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button