#Social

Collector, SP ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन में किया पौधरोपण



Raisen रायसेन। प्रदेश डॉ मोहन यादव सरकार के आदेश पर जिले में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ के तहत गुरूवार को पुलिस विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में स्थित थाना परिसरों में पुलिसकर्मियों द्वारा पौधरोपण किया गया। रायसेन स्थित पुलिस लाईन में कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल द्वारा पौधरोपण किया गया। कलेक्टर दुबे ,एसपी शाहवाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए धरती का हरियाली भरा श्रंगार करने शुरू किए गए एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है।

उन्होंने नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागिता कर पौधरोपण की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत सम्पूर्ण प्रदेश में पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस लाईन परिसर सहित जिले में स्थित सभी थाना परिसरों में लगभग 1500 से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं। वहीं पुलिस महकमे के आला अफसरों द्वारा पौधों की सुरक्षा बच्चों की तरह सिंचाई कर रक्षा करने का संकल्प लिया।पुलिस लाईन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।



Source link

Related Articles

Back to top button