छत्तीसगढ़

पुलिस,नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 नक्सली घायल,सर्चिंग जारी… |


सुकमा। नक्सल एरिया सुकमा में शनिवार एक बार फिर पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की जानकारी सामने आई है। इस मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सली के घायल होने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जवानों को नक्सली कमांडर मंगड़ू की मौजूदगी की सूचना मिली थी।



Read More- CG NEWS : रिटायर्ड BEO नागेश्वर दुर्गम हुए कांग्रेस में शामिल…

जिसके बाद डीआरजी टीम को रेगड़गट्टा इलाके में टीम भेजी गई थी। रेगड़गट्टा के समीप नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया, जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली खुद को कमजोर पाता देख, वहां से भाग खड़े हुए। फोर्स क्षेत्र की सर्चिंग कर रही है। घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले है, जिसके आधार पर कुछ नक्सलियों के घायल होने का दावा किया जा रहा है।

बता दें इलाके की सर्चिंग जारी है। वहीं एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। 



Related Articles

Back to top button