छत्तीसगढ़

Ambikapur- शहर के निजी होटलों एवं अस्पतालों में अग्निशामक यंत्रों की जांच, कमियों को दूर करने दिया 3 दिन का समय – cgtop36.com


Ambikapur- गर्मी का समय शुरू होते ही आगजनी की घटनाओं को रोकने दमकल विभाग अब मुस्तैद हो चुका है शहर में दमकल कर्मचारियों के द्वारा शहर के निजी होटलों एवं अस्पतालों में अग्निशामक यंत्रों की जांच की जा रही है जिससे आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके इसी क्रम में आज अंबिकापुर के फायर बिग्रेड के कर्मचारियों के द्वारा अंबिकापुर शहर के कई निजी होटल एवं अस्पतालों की जांच की गई कई जगहों पर कुछ कमियां पाई गई जिन्हें 3 दिवसों का समय दिया गया है उक्त समय पर कमियों को दूर करने निर्देश भी दिए गए हैं इस समय पर कमियों को दूर नहीं किया गया तो इस पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

सरगुजा फायर ब्रिगेड के प्रभारी अंजनी तिवारी ने बताया कि फायर विभाग के डीजी का निर्देश प्राप्त हुआ है जीसके बाद पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर ऐसे जगहों पर जहां लोगों की भीड़ ज्यादा होती है उक्त स्थानों की जांच की जा रही,, कोई जिन जगहों पर फायर ब्रिगेड के द्वारा कमियां पाई गई है उनके द्वारा इसे जल्द सुधार करने की बात भी कही गई है देखना होगा गर्मी के मौसम में होने वाली आगजनी को रोकने फायर ब्रिगेड कि यह संघनन जांच कितनी कारगर साबित होती है।

बाइट 1 – अंजनी तिवारी, फायर स्टेशन प्रभारी



Related Articles

Back to top button