#Social

CM साय कल बिलासपुर के दौरे पर



Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 9.45 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां सवेरे 10.30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2 बजे बिलासपुर के एक निजी होटल में आयोजित जिला उद्योग संघ बिलासपुर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री साय बिलासपुर से अपरान्ह 3.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।



Source link

Related Articles

Back to top button