देश विदेश

यहां चल रहा था धड़ल्ले से सेक्स रैकेट, 1 नाबालिग सहित 3 महिलाओं को मजबूर करते थे वेश्यावृत्ति को, पुलिस ने बचाया

मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग सहित 3 महिलाओं को उस जगह से बचाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक थ्री स्टार होटल में या रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इस छापेमारी में एक नाबालिग सहित तीन महिलाओं को वहां से सुरक्षित बचाया गया है जिन पर जबरिया वेश्यावृत्ति के लिए दबाव डाला जा रहा था। इस मामले में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि इसके पहले मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़े बॉलीवुड के एक कास्टिंग निर्देशक को वर्सोवा से गिरफ्तार कर मेकअप कलाकार और जूनियर कलाकार को बचाया था।

पूछताछ में पुलिस को मालूम चला कि पिछले कुछ महीनों से यह रैकेट यहां चल रहा था और कई मॉडल और बॉलीवुड के कलाकार इसमें शामिल है। बता दें कि बचाई गई दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button