#Social

BIG BREAKING: BJP विधायक के ऑफिस के नीचे चाकूबाजी, देखें खौफनाक VIDEO…



Ujjain. उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के थाना माधवनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना देखने को मिली। खास बात तो यह रही कि यहां भाजपा विधायक सतीश मालवीय के ऑफिस के नीचे यह वारदात हुई जहां दो पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्ष भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। खास बात तो यह है कि आरोपी पक्ष पहले कांग्रेस समर्थक थे और अब भाजपा में आए हैं। वहीं घायल पक्ष बजरंग दल में पदाधिकारी रहे अब भारतीय जनता पार्टी है। वहीं भाजपा विधायक सतीश मालवीय पर आरोप लग रहे हैं।
झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष उनके समर्थक है। हालांकि इस मामले में विधायक सतीश मालवीय ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी है कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। मेरा ऑफिस थर्ड फ्लोर पर है। उसी बिल्डिंग में नीचे विवाद हुआ है। कौन लोग हैं यह में पता कर रहा हूं। कानून को अपना काम करना चाहिए । कठोर से कठोर कार्रवाई हो। आरोपी कांग्रेस से भाजपा में आया है यह मुझे जानकारी नहीं है। वही मामले में घायल ओम पाटीदार ने बताया कि उनकी अंकित गुप्ता से कुछ बहस हुई। उसके 1 घंटे बाद वह अपने परिजन और अन्य लोगों के साथ आए और तलवार से हमला कर दिया। रिवाल्वर से फायर भी किया गया है। आरोपियों की संख्या 10 थी। आरोपी पूर्व के मामलों में अपराधी रहे हैं। घटना फ्रीगंज के द्वारकामाई टावर के नीचे की है। मामले में थाना माधव नगर प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है । दो लोग घायल हुए हैं। हम जिला चिकित्सालय मामले की जांच करने पहुंचे हैं।



Source link

Related Articles

Back to top button