BIG BREAKING: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, इमरजेंसी लागू

इम्फाल में राज्यपाल से मुलाकात कर मौजूदा स्थिति की जानकारी दी है. मणिपुर के मुख्यमंत्री विधायकों द्वारा पारित एक प्रस्ताव भी राज्यपाल को सौंपेंगे. घाटी में हत्याओं के बाद सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की गई है. COCOMI (कोओर्डिनेटिंग कमिटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी) ने एक कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों से पांच दिनों के भीतर संकट से निपटने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की गई है।
मूल आबादी की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे। जिसमें मणिपुर से केंद्रीय बलों का निष्कासन भी शामिल है। कमिटी (COCOMI) केंद्रीय बलों खासकर असम राइफल्स पर मिलीभगत का आरोप लगाती रही है और अब उसने भारतीय बलों के लिए कुकी उग्रवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने या मणिपुर से हटने के लिए 5 दिनों की समय सीमा तय कर दी है. उसका कहना है कि मणिपुर के लोगों ने केंद्रीय बलों पर भरोसा खो दिया है क्योंकि वे हालात को काबू करने में विफल रहे हैं। 1 सितंबर, 2024 को कुकी उग्रवादियों ने एक हमला किया, जिसमें इम्फाल पश्चिम के कौट्रुक इलाकों में ड्रोन का इस्तेमाल करके की गई हवाई बमबारी भी शामिल थी, जिसमें एक मां की मौत हो गई और 10 नागरिक घायल हो गए. इसके बाद इम्फाल पश्चिम के सेनजाम चिरांग में ड्रोन बम विस्फोट हुए, जिसमें 50 से अधिक बम गिराए गए. इसमें कई जानवर घायल हो गए।




