देश आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर 7वीं बार तिरंगा फहराया, लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी देश को संबोधित किया और कई बड़े ऐलान भी किए. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आत्म निर्भर भारत पर बल दिया और कहा कि अब देश इस दिशा में बढ़ चुका है. दुनिया भारत की ओर देख रही है. उन्होंने लाल किले की प्राचीर से कोरोना की वैक्सीन जल्द से जल्द आने का भी ऐलान किया.
– इसी सोच के साथ आज अनेक मोर्चों पर काम किया जा रहा है
– ये तभी होता है जब भारत खुद मजबूत और सशक्त हो
– पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को समर्थन मिलना गर्व दिलाता है
– मैं लाल किले की प्राचीर से उन सभी शूरवीरों का नमन करता हूं
– हमारे देश के जवान क्या कर सकते हैं, ये लद्दाख में दुनिया ने देख लिया है
– LoC से लेकर LAC तक जिसने भी देश की संप्रुभता पर आंख उठाई, हमारे देश के जवानों ने उसको उसी की भाषा में जवाब दिया है- रीन्यूएबल एनर्जी के मामले में भारत दुनिया के पांच देशों में अपनी जगह बना चुका है
– इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में काम कर रहे हैं
– ईंधन में इथेनॉल के इस्तेमाल पर बल दिया जा रहा है
– देश के 100 शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए एक बड़ी योजना पर मिशन मोड में काम कर रहे हैं
– भारत उन कम देशों में से एक जहां जंगलों का विस्तार हो रहा है
– हमने प्रोजेक्ट टाइगर, प्रोजेक्ट हाथी को आगे बढ़ाया है
– हमारे देश में शेरों की आबादी बढ़ी है
– प्रोजेक्ट डॉलफिन भी चलाने की दिशा में काम कर रहे हैं
– इससे बायो डायवर्सिटी को बल मिलेगा और टूरिज्म भी बढ़ेगा
कोरोना के लिए 3 वैक्सीन की टेस्टिंग अलग अलग चरण में हैं
– जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिल जाएगी तुरंत लेकर आएंगे
– महिलाओं के लिए हमने कई बड़े कदम उठाए
– मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक खत्म किया
– कामकाजी गर्भवती महिलाओं को 6 महीनों की छुट्टी दिलाई
– 40 करोड़ जनधन खातों में 22 करोड़ महिलाओं के हैं
– 25 करोड़ मुद्रा लोन दिए गए हैं, इसमें 70 परसेंट महिलाओं ने लिए
– बेटियों में कुपोषण खत्म हो, शादी की सही उम्र क्या हो, इसके लिए कमेटियां बनाई है, जैसे ही रिपोर्ट आएगी उनकी शादी की सही उम्र का ऐलान करेंगे
– आत्म निर्भर बनने की सबसे बड़ी सीख हमें कोरोना संकट काल में ही सीखने को मिली
– जब कोरोना का संकट आया तो एक दिन में 300 टेस्ट होते थे, आज हर दिन 7 लाख टेस्ट होते हैं
– देश में नए एम्स, नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर रहे हैं
– 5 साल में 45 हजार से ज्यादा MBBS सीटों की बढ़ोतरी की गई है
– हेल्थ सेक्टर में आज से बहुत बड़ा अभियान शुरू कर रहे हैं
– नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन को शुरू किया जा रहा है
– इलाज में आने वाली परेशानियों को कम करने के लिए ये मिशन शुरू किया जा रहा है
– इस योजना के तहत हर भारतीय को हेल्थ आईडी दी जाएगी
– इस योजना में हर भारतीय की हेल्थ की जानकारी होगी
– देश की प्रगति में नई शिक्षा नीति का अहम रोल
– तीन दशक बाद नई शिक्षा नीति देने में कामयाब रहे
– इनोवेशन पर जोर देना बहुत जरूरी है
– नई शिक्षा नीति से नई ऊर्जा नया विश्वास दे रहे हैं
– डेढ़ लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंच चुका है
– गांवों की भी डिजिटल इंडिया में भागीदारी अनिवार्य बन गई है
– हमने तय किया है सभी 6 लाख से ज्यादा गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाया जाएगा
– हमने तय किया है 1 हजार दिन के अंदर अंदर 6 लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर का काम पूरा किया जाएगा
– साइबर स्पेस पर हमारी निर्भरता लगातार बढ़ती रहेगी
– साइबर स्पेस से खतरे भी जुड़े हुए हैं, भारत इसमें बहुत सचेत और सतर्क है
– इन खतरों का सामना करने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं
– नई साइबर नीति का एक खाका सामने बहुत जल्द आएगा
– 1 लाख करोड़ एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आवंटित किए हैं
– आज हमें ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने की कोशिश में लगे हैं
– कृषि और गैर कृषि उद्योंगो का जाल बिछाया जाएगा
– किसान उत्पादन संघ बनाने की कोशिश एक बड़ी बात है
– नल से शुद्ध जल हमारे देशवासियों को मिलना चाहिए
– इसे लेकर जल जीवन मिशन शुरुआत की है
– प्रति दिन एक लाख से ज्यादा घरों में पाइप से जल पहुंचा रहे हैं
– जंगलों, दूर दराज आदिवासी इलाकों में जल पहुंचाने का काम किया है
– मध्यम वर्ग से निकले हुए प्रोफेशनल दुनिया भर में डंका बजा रहे हैं
– मध्यम वर्ग को सरकारी दखलअंदाजी से मुक्ति चाहिए
– मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं
– मध्यम वर्ग का ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बेहतर करने में लगे हुए हैं
– मध्यम वर्ग के लिए हमने होम लोन को सस्ता किया
– अलग से फंड बनाकर उनके घरों का सपना पूरा किया
– को-ऑपरेटिव बैंक को RBI से जोड़कर उनके पैसों को सुरक्षित किया है – 80 करोड़ लोगों को अनाज दिया गया
– कुछ समय पहले पैसे भेजने की कोई सोच भी नहीं सकता था



