#Social

BIG BREAKING: दही हांडी उत्सव के दौरान 41 गोविंदा घायल, मचा हंगामा



Mumbai. मुंबई। शहर में मंगलवार को ‘दही हांडी’ उत्सव के दौरान बहुमंजिला मानव पिरामिड बनाने के दौरान गिरकर कम से कम 41 गोविंदा घायल हो चुके हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इन सभी लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इन घायल गोविंदाओं को इलाज के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा संचालित और शहर के कई अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दही हांडी को जन्माष्टमी पर मनाया जाता है, जो कि भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है। इस प्रतियोगिता को मनाने वालों में काफी उत्साह देखा जाता है। यह त्योहार ना सिर्फ मुंबई में बल्कि देश भर में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके लिए गोविंदा या दही हांडी प्रतिभागी बीच हवा में लटकाए गए दही से भरे मिट्टी के बर्तन को तोड़ने के लिए बहु-स्तरीय मानव पिरामिड बनाते हैं।



Source link

Related Articles

Back to top button