सिंगर Arijit Singh के लाइव concert का विरोध,जोगी कांग्रेस ने कलेक्टर–एसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा नवरात्रि पर्व पर शराब परोसने की अनुमति नहीं दें…

Bollywood singer Arijit Singh live concert: अजीत जोगी युवा मोर्चा द्वारा आज रायपुर कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप बॉलीवुड सिंगर Arijit Singh के रंगारंग कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिए जाने की मांग की।
Bollywood singer Arijit Singh live concert: प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने मीडिया से बातचीत पर बताया कि, प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम की अनुमति देना छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जहां एक ओर नवरात्रि पर्व पर भक्त 9 दिन पूजा अर्चना कर मंदिरों में ज्योत जलाकर मातारानी की आराधना करते है, उसी दौरान दूसरी तरफ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन जिसमे सैकड़ों युवाओं को शराब परोसा जाएगा, संस्कृति के खिलाफ है।
Read More- राहुल गांधी की सजा पर कोंग्रेसी नेता दे रहे अपनी प्रतिक्रिया , कहा बीजेपी की है साजिश
Bollywood singer Arijit Singh live concert: साहू ने कहा , यदि जिला प्रशासन ने बॉलीवुड सिंगर के कार्यक्रम में शराब पिलाने की अनुमति वापस नहीं ली तो अजीत जोगी युवा मोर्चा कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदीप साहू, निलेश चौहान, संदीप यदु, विवेक बंजारे, सन्नी तिवारी, राज बंजारे, रोहन नायक, तरुण सोनी, कन्हैया साहू, सोनू गिलहरे उपस्थित रहे।
Read More- राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा, भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया




