मनोरंजन
Tik-Tok ने शुरू की कर्मचारियों की छटनी, जाने मामला
भारत और चीन के सैनिको की झड़प से नाराज़ भारत सरकार ने चीन के कई ऐप्स को भारत में बैन कर दिया जिसमे सबसे बड़ा नाम Tik-Tok था।

पिछले साल भारत और चीन के सैनिको में हुई झड़प से नाराज़ भारत सरकार ने चीन के कई ऐप्स को भारत में बैन कर दिया जिसमे सबसे बड़ा नाम Tik-Tok था। बता दें कि अब लगभग 6 महीने बाद Tik-Tok ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी करना शुरू कर दिया है।
READ ALSO – सलमान खान की वजह से BB 14 में जाने से BB 13 के इस कंटेस्टेंट ने किया इंकार
Tik-Tok कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, हमने लगातार अपने ऐप्स को भारतीय क़ानूनों और नियमों के अनुसार ढालने की कोशिश की है और सरकार की उन सभी चिंताओं को दूर करने की भी कोशिश की जिनसे उन्हें दिक्कत है।
READ ALSO – शूटिंग के दौरान गुरु रंधावा के नाक से निकला खून, माइनस 9 डिग्री ने किया बुरा हाल
ऐसे में ये निराश करने वाली बात है कि सात महीनों में हमारे तमाम कोशिशों के बाद भी हमे यह नहीं बताया गया है कि हमे कैसे और किन नियमो के साथ दोबारा अनुमति मिल सकती है।उन्होंने यह भी कहा है कि उनके साथ लगभग 2000 कर्मचारी काम कर रहे थे लेकिन उन्हें मजबूरन अब अपने कर्मचारी कम करने पड़ रहे है, जो उनके लिए काफी दुखद है।




