inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – श्रीचंद सुंदरानी रायपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित, कई बड़े नामों को छोड़ा दौड़ में

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी को रायपुर शहर जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि भाजपा में रायपुर जिलाध्यक्ष के लिए लंबे समय से उहापोह की स्थिति थी। इसके लिए कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ ही सोशल मीडिया में लिख रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए वैसे तो कई बड़े नाम चर्चाओं में थे जिसमें सच्चिदानंद उपासने का नाम भी प्रमुखता से शामिल था। गुटबाजी की वजह से जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करने में संगठन भी देरी कर रहा था अब आखिरकार श्रीचंद सुंदरानी के नाम पर मुहर लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button