छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – इस बात पर पत्नी के गर्दन पर गुस्साए पति ने मारी टंगिया, आरोपी हुवा गिरफ्तार

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – थाना पलारी में दिनांक 02.07.2021 को प्रार्थी शत्रुहन वर्मा पिता रामदयाल वर्मा उम्र 37 वर्ष साकिन वटगन थाना पलारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी संतोष वर्मा पिता रामदयाल वर्मा उम्र 45 वर्ष साकिन वटगन द्वारा अपनी पत्नी श्रीमति वर्मा उम्र 35 वर्ष को घरेलू बात को लेकर झगडा वाद विवाद कर गुस्से में आकर कमरे अंदर पलंग में सो रही पत्नी की हत्या करने की नियत से घर में रखे धारदार टंगिया से गर्दन में प्राण घातक वार कर गंभीर चोट पहुंचाया है कि रिपोर्ट अपराध अपराध क्रमांक 330/2021 धारा 307 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री कल्याण एलेसेला, अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुये विवेचना प्रारम्भ् कर प्रकरण के आरोपी संतोष कुमार वर्मा पिता रामदयाल वर्मा उम्र 45 वर्ष साकिन वटगन थाना पलारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो जूर्म करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त टंगिया को जप्त कर आरोपी को दिनांक 02.07.2021 को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायायल पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक चितराम ठाकुर, प्रआर जागेश्वर ध्रुव, आरक्षक कृष्णा कुमार जांगडे, गांधीराम वर्मा, सतपाल सिंह, भंवर लाल काटले, सुरेश आनंद, गोवर्धन ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button