inh24खेल जगत

KXIPvsCSK – चेन्नई सुपरकिंग्स ने पंजाब को 10 विकेट से हराया, ये रहा स्कोरकार्ड

आईपीएल के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाए है। चेन्नई के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा। तीन हार झेल चुकी सीएसके ने बिना विकेट खोए 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस ने पंजाब के खिलाफ शानदार पारी की शुरुआत की। दोनों ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 60 रन जोड़े। इसके बाद अपने अपने अर्धशतक भी पूरे किए। वॉटसन ने 31 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्का लगाकर हाफ सेंचुरी पूरी की तो डु प्लेसिस ने 33 गेंद पर 7 चौका लगाकर 50 रन के आंकड़े को छुआ।

बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 181 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 10 विकेट की बेहतरीन जीत दिलाई। वॉटसन 53 गेंद पर 83 रन बनाए तो डु प्लेसिस ने 53 गेंद पर 87 रन की नाबाद पारी खेली।

9वें ओवर की पहली गेंद पर मयंक को पीयूष चावला ने 26 रन पर खेल रहे मयंक अग्रवाल को सैम कुर्रन के हाथों कैच करवाया। दूसरा विकेट मनदीप के रूप में गिरा रवींद्र जडेजा ने अंबाती रायुडू के हाथों 27 रन पर कैच करवाया। कप्तानी पारी खेलने वाले राहुल 52 गेंद पर 63 रन बनाकर शार्दुल की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी को कैच दे बैठे। ग्लेन मैक्सवेल 7 गेंद पर 11 जबकि सरफराज खान 9 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने एक और शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया। राहुल ने 46 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरी कीया।

Related Articles

Back to top button