दिल दहला देने वाला हादसा, शराब दुकान से लगे अहाता में लगी आग एक के बाद एक तीन सिलेंडरों में हुआ भीषण विस्फोट

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – पलारी थाने के बलौदी रोड स्थित शराब दुकान के बगल में बने अवैध चखना सेंटरों में आज दोपहर 12, बजे अचानक आग लग गई जब तक कोई कुछ समझ पाता आग की लपटे तेजी से गुमटियों में फैलने लगी जिससे वहा रखे घरेलू गैस के सिलेंडरो में तेजी से आग पकड़ ली, ओर सिलेंडर में भयानक विस्फोट हुआ जिसकी आवाज 1km दूर तक सुनाई दी।वही विस्फोट से सिलेंडर के टुकड़े एवम वहा लगे टीन के शेड के टुकड़े लगभग 200 मीटर तक आस पास के खेतो में बिखर गए।
पलारी पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद सिंह एवम पुलिस के जवान मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगो के सहयोग से आग बुझाने जुट गए। वही आस पास के सीमेंट संयंत्रों से 6 दमकल की गाड़ियां बुलवाई गई। जिससे बड़ी मुश्किल के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारियों ने तत्काल पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा
आग लगने की खबर मिलते ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीएमओ जनपद पंचायत, सीएमओ नगर पंचायत सहित पुलिस विभाग के जवान होमगार्ड के जवान आदि स्थित को सम्हालने में लगे रहे।
शिकायत के बाद भी आबकारी विभाग नही बंद करवा पा रहा है चखना सेंटर
लगातार मिल रही शिकायतो के बावजूत आबकारी विभाग अवैध चखना सेंटरों को बंद नही करवा पा रहा है। यहां हमेशा भीड़ भाड़ रहती है।
नियमो की उड़ा रहे है धज्जियां ,
भीड़ भाड़ वाली जगह पर स्थित इन अवैध चखना सेंटरों में खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग हो रहा है। शायद विभाग को भी किसी बड़ी घटना का इंतजार है।





