Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

कार ने मारी बाइक सवार को ठोकर, पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा, यूवक की हुई मौत

कोरबा जिले के एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई है, वहीं दूसरा युवक घायल हो गया है. इस हादसे में एक बच्ची को भी चोट लगी है। वहीं वाहन चालक फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घनाराम राव जो एनटीपीसी का निवासी था। वह बाइक पर सवार होकर कटघोरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जेन्जरा के उसे  कार ने टक्कर मारी और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घनाराम की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार कटघोरा की तरफ जा रहे थे।

तभी पीछे से तेज रफ़्तार कार ने पहले बाइक चला रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया और 6 साल की मासूम बच्ची दूर जा गिरी। वहीं पीछे बैठा युवक भी गिर पड़ा। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक चालक को रौंद दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।

आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी

कटघोरा थाना पुलिस ने बताया कि, हादसे के बाद शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए फरार हुए कार और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button