शिक्षक नशे में बाइक पर पार्टी का झंडा लगाकर कर रहा था प्रचार-प्रसार, आचार संहिता का उल्लघंन में निलंबित |

कांकेर जिले में एक शिक्षक आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए नजर आया था। उस वक्त शिक्षक ने अपनी बाइक पर भाजपा का झंडा लगाया और नशे में धुंध होकर घूमता रहा, इस खबर को हरिभूमि.कॉम ने प्राथमिकता से दिखाया था।मामले को जल्द से जल्द संज्ञान में लेकर संयुक्त संचालक शिक्षक ने तत्काल प्रभाव से शराबी शिक्षक गोविंद नरवस को निलंबित कर दिया है। शिक्षक माध्यमिक शाला माड़ पखांजूर में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ था।
यह भी पढ़िए – बडे़ नक्सली नेता के मारे जाने से नक्सलियों में बौखलाहट, नक्सलियों ने बैनर बांधकर बस को वापस बीजापुर भेजा, आज बंद का आह्वान
बताया जा रहा है कि शिक्षक नशे की हालत में बाइक पर भाजपा का झंडा लगाकर प्रचार-प्रसार कर रहा था। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि, वे ऐसे ही नशे की हालत में रोज स्कूल आते हैं और पूरे इलाके में घूमते रहते हैं। पहले भी नशे की हालत में ड्यूटी करने को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत करने के बावजूद भी वे नहीं सुधरे हैं।




