inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – मेडिकल स्टोर का कर्मचारी रहा था रेमडेसिविर इंजेक्शन की अवैध बिक्री, पुलिस ने किया ऐसे गिरफ्तार

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में सूचना एकत्र कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये इस पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि रंजीत कुमार भोई नामक व्यक्ति द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की जा रहीं है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – नया स्ट्रेन है खतरनाक, हवा से फैल रहा ज्यादा, सीएम ऑफिस ने वीडियो शेयर कर कहा यह

सूचना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल की टीम को आरोपी की पतासाजी कर रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा रंजीत कुमार भोई के संबंध में पतासाजी कर तस्दीक किया गया तथा टीम का एक सदस्य ग्राहक बनकर रंजीत कुमार भोई से संपर्क कर रेमडेसिविर इंजेक्शन को 8,000/- रूपये में क्रय करने का सौदा तय किया। जिस पर रंजीत कुमार भोई द्वारा टीम के सदस्य को थाना मौदहापारा क्षेत्र में इंजेक्शन देने हेतु बुलाया गया।

Remdisivir kalabajari by medical store employee

सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपी को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया तथा टीम का एक सदस्य जिससे सौदा तय हुआ था, रूपये लेकर रंजीत कुमार भोई से इंजेक्शन क्रय कर रहा था इसी दौरान टीम के अन्य सदस्यों द्वारा आरोपी रंजीत कुमार भोई को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी रंजीत कुमार भोई मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत न्यू मेड़िकल काम्पलेक्स स्थित एक मेड़िकल दुकान में काम करता है।

Read Also – पत्नी पकड़ी गई आशिक की बाहों में रंगे हाथ, आगबबूला पति ने फिर खौफनाक घटना को दिया अंजाम

सायबर सेल की टीम द्वारा औषधि विभाग की टीम को बुलाकर आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से 04 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन जप्त कराया गया। जिस पर औषधि विभाग की टीम द्वारा आरोपी के विरूद्ध औषधि अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराआंे के तहत् भी कार्यवाही किया गया। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button