#Social

Accident: श्रद्धालुओं के समूह को ट्रक ने रौंदा, 5 लोगों की मौत



तमिलनाडु Tamil Nadu: राष्ट्रीय राजमार्ग पर वलम्बकुडी गांव में पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के एक समूह को एक ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में चार महिलाओं समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पुडुकोट्टई जिले के Kannukkudipattiगांव के करीब 56 श्रद्धालुओं का एक समूह तिरुचिरापल्ली के समयपुरम स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु मरिअम्मन मंदिर की पदयात्रा पर था, तभी यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रक का चालक, जो तंजावुर में चावल की बोरियां उतारकर करूर लौट रहा था, उसे झपकी आ गई और मालवाहक वाहन ने नियंत्रण खो दिया तथा श्रद्धालुओं को कुचल दिया।

police ने बताया कि मोहनम्बल, मीना, रानी और मुथुसामी नामक चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला लक्ष्मी ने तंजावुर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई एक अन्य महिला संगीता की हालत गंभीर बताई गई है। सेंगीपट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक सुंदरराजन (38) को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।



Source link

Related Articles

Back to top button