#Social

CG में लग्जरी कार से शराब की तस्करी, 2 तस्कर गिरफ्तार



Keshakaal. केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1,89,000 रुपए की शराब और 20 लाख रुपए की लग्जरी फार्च्यूनर कार जब्त की है। कार के जरिए शराब की तस्करी की जा रही थी। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने घाटी में उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की फार्च्यूनर कार में कुछ युवक अवैध शराब लेकर

रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 28 पेटी (1400 नग) शराब मिली। शराब की पेटियों पर मध्य प्रदेश का लेबल पाया गया, जिससे यह पता चला कि शराब मध्य प्रदेश से लाई गई थी। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम माइकल उर्फ आनंद केरकेट्टा (32) और डाकेश्वर सिंह वर्मा (28) बताया। दोनों आरोपी दुर्ग-भिलाई के रहने वाले हैं। आरोपी बैतूल (मध्य प्रदेश) से शराब खरीदकर जगदलपुर में खपाने की योजना बना रहे थे।



Source link

Related Articles

Back to top button