छत्तीसगढ़
कटघोरा के हॉटस्पॉट में फिर कोरोना संक्रमण की पुष्टि, फिर मिले इतने पॉजिटिव मरीज
कोरबा जिले में कोरोना के दो नए मरीजों की पहचान की गई है। नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि कलेक्टर किरण कौशल ने की है। अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 429 है। कटघोरा के हॉटस्पॉट में वार्ड नंबर-10 निवासी 23 वर्षीय युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. आज पॉजिटिव मिले दोनों मरीजों को कोरोना अस्पताल लाया जा रहा है. अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो चुकी है।
गौरतलब है कि देश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. हालात ये है कि अब 7-8 हजार लोग हर रोज संक्रमित हो रहे हैं. 2 जून तक 1 लाख 98 हजार 706 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बता दें कि अब तक कोरोना वायरस से 5598 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में कोरोना का आंकड़ा 70 हजार के पार है तो तमिलनाडु में मरीजों की संख्या 23 हजार से अधिक है।




