जरा सी बात पर छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, चुपके से दबा दी लाश – cgtop36.com

पिपली माजरा में मामूली बात को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं हत्या करने के बाद आरोपी ने आनन-फानन में शव को गांव के कब्रिस्तान में भी दफना दिया। तीसरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्र से निकालकर, उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिले के गांव पिपली माजरा निवासी मोहम्मद नाइम और मोहम्मद सुफियान के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इस झगड़े में सुफियान ने चाकू लेकर अपने छोटे भाई नाइम को मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। नाइम की मौत होने के बाद सुफियान ने कुछ लोगो की मदद से रात के अंधेरे में ही शव को कब्रिस्तान में दफना दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जब यह सब हुआ तब घर में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। जैसे ही परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो पहले तो किसी ने भी नाइम की हत्या के बारे में जिक्र नहीं किया, लेकिन बाद में जब परिवार के लोगों ने बडे भाई कुरबान को यह बताया तो उसने थाना छदरौली में पहुंचकर अपने भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवा दिया।
कुरबान ने पुलिस को बताया कि सुफियान ने शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया है। पुलिस ने डयूटी मजिस्ट्रेट की मदद से आज कब्र को खोदकर शव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हत्या के मामले में सुफियान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जिन लोगों ने शव को दफनाने में सुफियान की मदद की है, अब पुलिस उन लोगों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।
हमें सूचना मिली की मामूली बात पर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की। कुछ लोगों की मदद से उसने शव को दफनाया। हमने कब्र खुदवाकर शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव को दफनाने में मदद करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है: सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह, यमुना नगर, हरियाणा (18.05) pic.twitter.com/7owhjk5Sr7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



