उत्तर प्रदेशदेश विदेश

टेंपो की स्टेफनी बदल रहा था युवक, तेज रफ्तार डंफर ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव जाम खजूर निवासी 22 वर्षीय युवक विनोद की सड़क हादसे में मौत हो गई। विनोद के रिश्तेदार ने बताया कि रविवार सुबह विनोद टेंपो में सवारियों को लेकर रुद्रपुर जा रहा था।

गांव शेरावाली डांडिया के पास उसका टेंपो पंक्चर हो गया। नैनीताल हाईवे पर स्टेपनी बदलते समय विनोद को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।

टेंपो में बैठी पांच सवारी भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। विनोद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग बरेली पहुंच गए। विनोद की पत्नी प्रभा का रो-रोकर बुरा हाल था। विनोद के तीन बच्चे हैं। वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था।

Related Articles

Back to top button