क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश

मामूली विवाद पर युवक की हत्या, मौके से फरार हुए आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 29 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला घमापुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक मरघटाई क्षेत्र निवासी जय वंशकार का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। हालंकि किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने आकाश कुशवाहा और साथियों पर लगाया हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button