छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। अब लगातार दर्जनों मरीज मिल रहे हैं. रविवार को भी 46 नए पॉजिटिव केस पाए गए. स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात में जारी मेडिकल बुलेटिन में 42 केस की पुष्टि की गई थी।
देर रात एक बार फिर 4 मरीज की पहचान की गई. बालोद औऱ सरगुजा जिले में 2-2 पॉजिटिव की पुष्टि की गई. इन मरीजों को मिलाकर अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 383 हो गई है।




