शाहिद कपूर और कृति सेनन जल्द स्क्रीन पर रोमांस करते आएंगे नजर, फिल्म का पोस्टर हुआ आउट… |

Upcoming Bollywood Film 2023 : फ़र्ज़ी से अपना डिजिटल डेब्यू करने के बाद शाहिद कपूर अब कृति सेनन के साथ अपकमिंग लव स्टोरी ड्रामा में रोमांटिक अन्दाज़ में नज़र आएंगे। जहां मेकर्स ने फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक पोस्टर को तो रिलीज़ कर दिया लेकिन फ़िल्म के टाइटल से पर्दा नहीं हटाया।
Upcoming Bollywood Film 2023 : शाहिद कपूर और कृति सेनन की ईसा फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक पोस्टर की टैगलाइन ‘एक असंभव प्रेम कहानी’ ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।हर कोई जानना चाहता है कि आख़िर इस फ़िल्म का नाम क्या है ।
Read More- Nushratt Bharucha हुई Oops Moment की शिकार, होना पड़ा शर्मिंदा
शाहिद कपूर अब कृति सेनन की लव स्टोरी ड्रामा
Upcoming Bollywood Film 2023 : इस रोबोट रोम–कॉम में शाहिद और कृति के अलावा डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं । यह लेखक अमित जोशी और आराधना साह के निर्देशन की पहली फिल्म है। दोनों ने संयुक्त रूप से मधुर भंडारकर की बबली बाउंसर (2022) और इंडिया लॉकडाउन (2022) और विजय सेतुपति और विक्रांत मैसी अभिनीत आगामी फिल्म मुंबईकर लिखी है । इस बीच, अमित जोशी ने राजकुमार राव–स्टारर ट्रैप्ड (2017) की पटकथा भी लिखी थी ।
Upcoming Bollywood Film 2023 : पिछली बार कार्तिक आर्यन के साथ शहज़ादा में नज़र आईं कृति अब जल्द ही प्रभास और सैफ़ अली ख़ान के साथ फ़िल्म आदिपुरुष में लीड रोल में नज़र आएँगी। यह फ़िल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी । कहा जा रहा है कि, शाहिद और कृति की फ़िल्म, जिसका नाम शिंटू की दुल्हनिया बताया जा रहा है, भी इसी साल 2023 में रिलीज़ होनी है ।



