प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ने लगाई चौपाल, हिंसा , दहेज प्रताड़ना, सायबर फ्राड़ सहित कई बातों की दी जानकारी

अजय सूर्यवंशी जशपुर – मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लोकेश कुमार एवम् थाना प्रभारी बगीचा भास्कर शर्मा , प्रधान आरक्षक मिथिलेश यादव उपस्थिति में आदिवासी समुदाय बाहुल्य गांव थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम बगडोल में सरपंच ललित नागेश , बगडोल के पंचगण महिला समूह ,मितानिन एवम् बगडोल के ग्रामीणों के लगभग 300 की संख्या की उपस्थिति में विधिक साक्षरता एवम् थाना चौपाल लगाया गया था जिसमें माननीय मजिस्ट्रेट साहब के द्वारा आदिवासी समुदाय के कानूनी अधिकार की रक्षा कैसे होगी इस विषय पर जानकारी विधिक सलाह की जानकारी, कानूनी सहायता कैसे प्राप्त की जाय इस विषय पर जानकारी दी।

जिसमे एक कोरवा परिवार के द्वारा मजिस्ट्रेट साहब से 302आईपीसी के केश में घर का प्रमुख व्यक्ति जेल में बन्द होने से कानूनी लड़ाई लड़ने हेतु वकील की मांग की जिस पर पीड़ित वार को विधिक सहायता के अन्तर्गत सरकार के तरफ के वकील प्राप्त करने का अधिकार के बारे में बताया और जल्द आवेदन देने कहा गया ।

थाना प्रभारी बगीचा भास्कर शर्मा में द्वारा शराब के वजह से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया , घरेलू हिंसा , दहेज प्रताड़ना, सायबर फ्राड़ , नाबालिक बच्चो का मोटर सायकल चलाने के नुक़सान, ग्रामीणों के , नाबालिक लड़के लड़कियों के पलायन के बारे में बताया गया।
अपराध का मुख्य कारण शराब , गांजा, कोरेक्स सिरप अवैध नशा को अपराध का एक बहुत बड़ा कारण बताया एवम् अपने गांव में अपने आसपास जगह में अवैध नशा या कोई अवैधानिक कार्य किया जाता है तो तत्काल थाना प्रभारी बगीचा को फोन के माध्यम से सूचना दे सकते है थाना प्रभारी के द्वारा ग्रामीणों को फोन नंबर भी नोट कराया गया जिससे अपराध पर लगाम लगाया जा सके।



