
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पति ने ही अपनी पत्नी को आग के हवाले कर जान से मरने की कोशिश की। मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी को जलाने की वजह प्रेमिका के साथ अवैध संबंध है।
Read Also – क्या थी वजह जो मां ने अपने ही लाल की काट डाला कुल्हाड़ी से, दिल दहला देने वाले जघन्य हत्या को दिया अंजाम
कहा जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को कई बार तलाक के लिए दबाव बनाया,जब पत्नी ने बात नहीं मानी तो प्रेमिका के साथ मिलकर आग में झोंक दिया। पूरा मामला शहर से सटे ग्राम सांड़बार निवासी 19 वर्षीय हिमांशु गुप्ता ने अपने पिता संतोष गुप्ता व एक महिला के खिलाफ कोतवाली में अपराध दर्ज कराया है।
Read Also – हैरतअंगेज मामला – किशोरी की लूटते रहे 7 दरिंदे आबरु, मन भर गया तो हाईवे में बिठा दिया ट्रक पर, वहां भी होता रहा बलात्कार, सरकारी नौकरी के पिता और किशोरी की दर्दभरी दास्तां
पिता का दूसरी महिला से प्रेम संबंध है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमांशु अपनी मां उमा गुप्ता के साथ पिता से अलग सांड़बार में दूसरे मकान में रहता है पर आए दिन आरोपी संतोष गुप्ता अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर उससे तलाक मांगता था ताकि वह अपनी प्रेमिका के साथ दूसरी शादी कर सकें। आरोपी और उसकी प्रेमिका लगातार महिला से घर खली करने का दबाव बना रहे थे।




