मनोरंजन

वायरल – Rubina Dilaik का नंबर हो गया सोशल मीडिया में वायरल फिर पति अभिनव शुक्ला ने क्या यह

Rubina Dilaik जो आए दिन अपने अलग अंदाज़ से फैंस का दिल जीतती रहती हैं उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि एक वेबसाइट ने उनका नंबर लीक कर दिया है। जिसके बाद वह काफी परेशान हो गईं। Rubina Dilaik के पति Abhinav Shukla को जब इस बात का पता चला तो उन्हें काफी गुस्सा आया। उन्होंने अपने इंजीनियर दोस्तों की मदद से उस वेबसाइट को डिसेबल करवा दिया। Abhinav Shukla ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

Abhinav Shukla ने अपने ट्वीट में लिखा,”किसी वेबसाइट ने गैर-कानूनी तरीके से कई एक्ट्रेसेस का नंबर सार्वजनिक कर दिया था, जिसे अब डिसेबल कर दिया गया है। शुक्रिया उन सभी इंजीनियर दोस्तों का। इंजीनियर्स से पंगा नहीं लेना। और हां, उन सभी का धन्यवादों का स्वागत, जो आने वाले हैं।”

उनके इस ट्वीट पर यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। अभिनव ने इस तरह से अपनी पत्नी की ही नहीं बल्कि कई और एक्ट्रेसेस की भी परेशानियों को हल कर दिया है। बताया जा रहा है कि उस वेबसाइट पर करीब 100 से ज्यादा सेलेब्स के नंबर लीक हुए थे।

Related Articles

Back to top button