उत्तर प्रदेशदेश विदेश

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर कर दी पति की हत्या, अवैध रिश्ता पति को था नागवार

उत्तरप्रदेश में सहारनपुर के कुतुबशेर थानाक्षेत्र के गांव होजखेड़ी में अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. पूछताछ में आरोपी महिला ने कबूल कर लिया है कि उसने अपने पति की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर की थी।

आरोपी ने बताया कि रात को पति के सोने के बाद उसने फोन करके प्रेमी को बुलाया और फिर दोनों ने मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी. पत्नी ने सोते समय पति के पैर पकड़े थे और प्रेमी ने गला दबाया था. पति की मौत के बाद पत्नी ने रोने का नाटक किया और परिजनों को बताया कि उसके सीने में दर्द उठा और मौत हो गई. परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरा मामला खुल गया।

पुलिस ने बताया कि होजखेड़ी निवासी शीशपाल की 10 साल पहले बेहट निवासी पूनम के साथ शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद 32 वर्षीय शीशपाल को कैंसर हो गया. जिस कारण वह काम धंधा नहीं कर पाता था. वर्तमान में वह आधार कार्ड, पैन कार्ड बनाने के सेंटर पर प्राइवेट नौकरी करता था. वहीं, पूनम का अपने पड़ोसी अंकुर के साथ अवैध संबंध हो गए. शीशपाल को जब इस बारे में जानकारी हुई तो उसने विरोध किया और कई बार दोनों के परिजनों की पंचायत तक हुई।

थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि सोमवार की रात पूनम ने फोन करके अपने प्रेमी अंकुर को रात में करीब डेढ़ बजे घर पर बुलाया. उस समय शीशपाल के साथ पूनम बेड पर सोयी हुई थी. उसी समय प्रेमी ने उसका गला दबाया तो शीशपाल ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पूनम ने उसके पैर पकड़ लिए. जब तक दम नहीं निकला पैर नहीं छोड़े. बाद में परिजनों को बताया कि सीने में दर्द के बाद अटैक आ गया, जिससे मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button