मुजफ्फरपुर में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई जब एक ढाई साल के बच्चे को अपनी मां के कफन को चादर समझकर खेलते हुए देखा जा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चा मां की चादर को खींचकर उठाने की कोशिश कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर महिला की भूख प्यास से तड़पते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे के साथ गुजरात से बिहार आई थी। लोगों की आँखे डबडबा गई जब ढाई साल का यह बच्चा अपनी उस मां को चादर खींचकर उठाने की कोशिश कर रहा है। जो अब इस दुनिया में है ही नहीं।
बता दें कि महिला प्रवासी मजदूरों के स्पेशल ट्रेन से गुजरात से बिहार लौटी थी। जहां वह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही भूख प्यास से मौत हो गई। 25 मई को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर 4 साल के बच्चे की मौत हुई। जिसमें परिजनों का कहना है कि धूप और गर्मी की वजह से दोनों की जान चली गई। महिला के शव को जब प्लेटफॉर्म पर रखा गया, तब उसका ढाई साल का बच्चा करीब पहुंच गया। वह मां के पास खेलने लगा। उसे उठाने की कोशिश करने लगा।




