Youth Cornerखेल जगतदिल्लीदेश विदेश

पिछले कई मैचों से ख़ामोश विराट का बल्ल क्या बोलेगा इंग्लैंड के खिलाफ़, फैंस की नजर अगस्त में भारत के इंग्लैंड दौरे पर

दिल्ली। कोहली के नाम जैसा उनका काम भी ‘विराट’ है. हालांकि पिछले कुछ वक्त से उनकी फॉर्म उनका साथ नहीं दे रही और ऐसे में उन्हें कई तरह की आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है. 

हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सभी फैंस को पूरी उम्मीद है कि विराट इस सीरीज में अपनी फॉर्म में वापस लौटेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि विराट के साथ पहले भी ऐसा हो चुका है.

2014 के खराब दौरे के बाद विराट ने की थी जबरदस्त वापसी

2014 में इंग्लैंड दौरे पर भी विराट कोहली बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे थे जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी, लेकिन जब उन्होंने वापसी की तब उनके नाम का डंका पूरी दुनिया में बजा था.

2014 में विराट कोहली के लिए इंग्लैंड दौरा बेहद ही बुरा साबित हुआ था और वह 10 पारियों में सिर्फ 134 रन ही बना पाए थे. इस दौरे के बाद विराट कोहली की खूब आलोचना हुई थी. इस दौरे के बाद कोहली का ‘विराट रूप’ देखने को मिला और 2018 में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों के धागे खोल दिए. उन्होंने शानदार वापसी की और 59.3 की औसत से 10 पारियों में 593 रन बनाए थे.  

1.5 साल से विराट के बल्ले से नहीं निकला शतक

विराट कोहली के चाहने वालों को उम्मीद थी कि वो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए. उन्होंने अपना आखिरा शतक नवंबर 2019 में बनाया था. विराट ने उस वक्त बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में 136 रनों की पारी खेली थी. 

इंग्लैंड के खिलाफ दिखेगा विराट का रौद्र रूप

न्यूजीलैंड से हारने के बाद अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 से 8 अगस्त तक नॉटिंघम में होगा. सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 10 सितम्बर तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा.

4 अगस्त तक टीम इंडिया के पास काफी वक्त है और ऐसे में वो इंग्लैंड की कंडिशन में भी अच्छे से ढल जाएगी. ऐसे में पूरी उम्मीदें हैं कि विराट कोहली इस हार की कसर इंग्लैंड सीरीज पर निकालेंगे और शानदार वापसी करेंगे. विराट अपने आलोचकों को जवाब अपने बल्ले से देंगे.

Related Articles

Back to top button