inh24देश विदेश

देश में कोरोना संक्रमण का फिर टुटा रिकॉर्ड, एक दिन में 52 हजार से ज्यादा मामले, कुल संख्या 16 लाख से ऊपर

कोरोना वायरस संक्रमण देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोनावायरस के 52 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19 के 52,123 मामले सामने आए हैं और 775 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 16,39,350 हो गई है। जिसमें 5,44,048 एक्टिव मामले हैं और 10,59,093 मारीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस से मारने वालों की संख्या देश में 35,786 हो गई है।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कल कुल राज्य में 256 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 2884 हो गए हैं। देर रात फिर नए 81 कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई, जिसमें जिला जांजगीर-चांपा से 17, कवर्धा से 16, कोरिया व रायपुर से 11-11, सरगुजा से 07,रायगढ़ से 05, बिलासपुर व सूरजपुर से 04-04, दुर्ग व महासमुंद से 02-02, कोरबा व जशपुर से 01-01 है। वहीं 285 मरीज डिस्चार्ज किये गए है । आज पाए गए पॉजिटीव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Back to top button