खेल जगत

थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें कब,कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त |


टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका 66 ओवर में पांच विकेट खोकर 256 रन बना लिए. इस तरह मेजबान टीम की बढ़त 11 रनों की हो गई है. अब थोड़ी देर में तीसरे दिन का खेल शुरू होगा. डीन एल्गर 140 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, मार्को यॉन्सेन 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट झटके. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस बीच टीम इंडिया की पहली पारी 67.4 ओवरों में 245 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 101 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक फ्री में डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर सभी मैच लाइव देख सकेंगे.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button