#Social

BREAKING NEWS: जमीनी विवाद में चली गोली, शख्स की हालत नाजुक



Sheopur. श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्याेपुर में जमीनी विवाद में एक शख्स ने दूसरे शख्स पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। यह घटना मानपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, भैरोपुरा गांव में रहने वाले मनोहर गुर्जर का सत्यवीर गुर्जर और उसके परिवार से जमीनी विवाद लंबे समय चल रहा था। सत्यवीर मवेशियों को झरेर गांव के पास जंगल में खिरकाई पर चरा रहा था।
इस दौरान मनोहर लाइसेंसी बंदूक लेकर वहां पहुंचा और उससे विवाद करने लगा। जिसके बाद मनोहर ने सत्यवीर पर गोली चला दी। वहीं, गोली लगने से सत्यवीर घायल हो गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर, घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं पुलिस ने मौके से बंदूक बरामद कर लिया है। इस मामले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश की जा रही है।



Source link

Related Articles

Back to top button