देश विदेश

जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद सरकार सख्त, अब नहीं निकाले जायेंगे शोभायात्रा बिना अनुमति के – cgtop36.com


यूपी में अब बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाल पाएंगे.इसके लिए यूपी सरकार की ओऱ से आदेश जारी कर दिए गए हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शोभायात्रा निकालने से पहले आयोजकों से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाएगा।

Read Also – इस सरकारी विभाग ने पोस्ट की कोरोना की जगह सोशल मीडिया में एडल्ट कंटेंट, मचा बवाल तो

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सिर्फ उन्हीं धार्मिक जुलूसों को अनुमति दी जाएगी, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए. दरअसल हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा हुई थी इस हिंसा मामले में पुलिस अब तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस हिंसा में शामिल दो नाबालिग भी पुलिस हिरासत में हैं ,इसके बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुवे यह आदेश जारी किया है।

Read Also – विवाहित महिला और एक पुरुष को ग्रामीणों ने पकड़ा रंगे हाथ फिर जुते-चप्पल लटकाकर घुमाया गांव में, फिर रस्सी से बाँध की बुरी तरह मारपीट

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसके दौरान अचानक ही शोभायात्रा में शामिल लोगों पर कुछ लोग पत्थर फेंकने लगे और देखते ही देखते मामला काफी बिगड़ गया. पुलिस की माने तो शोभायात्रा में शामिल लोगों के पास तलवार और पिस्तौल थे. दो समुदायों के बीच हुई झड़प में पथराव और आगजनी की घटनाएं तुल पकड़ती गई। स्थिति को काबू करने पहुंची पुलिस पर भी पत्थरों से हमला किया गया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।



Related Articles

Back to top button